सीनियर डिवीजन इलेक्टि्रकल इंजीनियर के खिलाफ किया प्रदर्शन। संवाद
- फोटो : rajauri
एडीडीसी राजोेरी ने की आरडीडी सेक्टर कार्यों की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा
राजोेरी। एडीडीसी ने सुंदरबनी, सेरी, कालाकोट, सोइत, नौशेरा और मौगला ब्लॉक के ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रमुख विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
एडीडीसी डॉ. राज कुमार थापा ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लिए सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में ग्रामीण बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं के संवर्धन के लिए पीआरआई, डीडीसी और बीडीसी अनुदान के उपयोग की समीक्षा की गई।
उन्होंने चल रहे मनरेगा कार्यों को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में एडीसी सुंदरबनी, जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी (डीएसईओ), सहायक आयुक्त विकास (एसीडी), कार्यकारी अभियंता पीडीडी, सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई), जूनियर इंजीनियर (जेईई) और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद