जीएमसी राजोरी से निष्कासित की गई नरसो की हड़ताल 37वे दिन भी जारी कहा जब तक फिर से नहीं लगाएंगे हड़ताल रहेगी जारी. संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी सरकारी मेडिकल कॉलेज राजौरी में कोंट्राक्टुअल पर लगाई गई नर्सों को निष्कासित किए जाने के बाद उनका गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. वीरवार को लगातार 37वें दिन भी नर्सो व अन्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे और बहुत जल्द उन्हें फिर से नियुक्त किए जाने की मांग करते रहे. जीएमसी राजोरी के गेट के बाहर सड़क जाम कर बैठे गुस्साए नर्सों व अन्यों ने बताया कि इस समय लॉकडाउन के चलते कोरोना के डर के चलते उनकी सख्त जरूरत है लेकिन पता नहीं क्यों सरकार उनके साथ यह भेदभाव कर रही है. उन्होंने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह लोग भी परिस्थिति में भी काम कर रहे थे और मरीजों की पूरी सेवा कर रहे थे फिर भी ना जाने क्यों सरकार ने उनकी सेवाओं को जारी नहीं रखा और 1 साल पूरा होने पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया. उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू से गुहार लगाते हुए कहा कि लोगों ने फिर से नियुक्त करने के आदेश जारी करें ताकि वह लोग बेरोजगार ना हो. कोई हड़ताल कर रहे नर्स व अन्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उन्हें फिर से नियुक्त नहीं करती उनकी हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा