फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती पर सीसीटीवी से रहेगी नजर : एडीजीपी

Fri, 22 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती हो रहे युवाओं के लिए इस बार पुलिस विभाग ने बिल्कुल ट्रांसपेरेंट सिस्टम बनाया है। जिला पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूरी भर्ती प्रकिया की विडियोग्राफी की जा रही है। इस बात की जानकारी एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) होम गार्ड एवं भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एलटी मोहांती ने दी। मोहांती वीरवार को भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण करने जिला पुलिस लाइन पहुंचे थे।

भर्ती के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए एडीजीपी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी पर की रिश्वत न चले और पूरी प्रक्रिया बिल्कुल ट्रांसपेरेंट हो, इस बात को सुनिश्चत बनाने के लिए पूरे ग्राउंड में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


भर्ती में भाग ले रहे उम्मीदवारों की दौड़, लांग जंप, हाई जंप, पुशअप व शरीर की स्क्रिनिंग की विडियोग्राफी की जा रही है। पूरी विडियोग्राफी को रिकार्ड करने के बाद संभाल कर रखा जाएगा।

कोई भी उम्मीदवार कभी भी विडियोग्राफी की जांच कर अपना कोई भी संदेह दूर कर सकता है। जो भी पुलिसकर्मी घूस लेता पाया गया, उस पर कार्रवाई होगी।

 जो उम्मीदवार ग्राउंड टेस्ट को पास करेंगे उनकी लिखित परिक्षा भी कम्प्यूटराइजड तरीके से होगी। भर्ती प्रक्रिया में कहीं भी कोई घूस लेने का प्रयास न करे और पूरी प्रक्रिया को हाईटेक बनाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें