पीडब्ल्यूडी विभाग में काम कर रहे नीड बेस कर्मियों ने शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर के चिल्ड्रेन पार्क में प्रदर्शन के दौरान राज्य की गठबंधन सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले दोनों पार्टियों ने हमारे साथ वायदे किए थे कि सत्ता में आते ही स्थायी करने के लिए कोई ठोस पालिसी बनाई जाएगी, लेकिन सरकार के गठन के करीब दस महीने बाद भी गठबंधन सरकार ने इस और कोई कदम नहीं उठाया है।
नीड बेस यूनियन के अध्यक्ष गफूर डार ने मौजूदा गठबंधन सरकार पर पूर्व सरकारों की तरह ही नीड बेस कर्मियों को मूर्ख बनाने और हमारे साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी पार्टियां केवल सत्ता में आने के लिए ही झूठे वायदे करती हैं।
डार ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से नीड बेस कर्मियों को वेतन भी नहीं मिला है। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने हमें स्थायी करने के लिए कोई पालिसी नहीं बनाई।