फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नौशेरा के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता पुरस्कार

Tue, 21 Jan 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
दैवंश सूदन। संवाद - फोटो : naushera
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा के दैवंश सूदन ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव चकजराला (बगनोटी) के दैवंश सूदन ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित राष्ट्रीय गायन और नृत्य खेल चैंपियनशिप 2024-25 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के लगभग 250 बच्चों और युवाओं ने भाग लिया और नृत्य और गायन के क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर के बच्चों को जम्मू-कश्मीर के नृत्य खेल परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चुना गया था। यह मुकाबले कोरियोग्राफर, गायन और नृत्य विशेषज्ञों ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में करवाए। नौशेरा चकजराला (बगनोटी) गांव के केसी इंटरनेशनल स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र दैवंश सूदन पुत्र दीपक शर्मा ने गायन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें