श्रोत संवाद फोटो :- नौशेरा खेल मैदान मे ब्रिगेडियर उस्मान प्रीमियर लींग के तहत क्रिकेट प्रतियो
नौशेरा। लाम बटालियन की ओर से करवाई जा रही ब्रिगेडियर उस्मान प्रीमियर लीग के चौथे दिन दानयाल और ताहिर क्रिकेट क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। रॉयल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रॉयल क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में कुल 112 रन बनाए। जवाब में दानयाल और ताहिर क्रिकेट क्लब 12.5 ओवर में 85 रन पर सिमट गई।
रॉयल क्रिकेट क्लब के मिस्टर ओमेश कुमार को 25 रन और तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच हिल व्यू राजोरी बनाम सुंदरबनी हरिकेंस के बीच खेला गया। हिल व्यू ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 15 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में सुंदरबनी हरिकेन्स ने 15 ओवर में 115 रन बनाए। हिल व्यू राजोरी तीन रन से जीता। हिल व्यू राजोरी के मिस्टर अनुज कुमार को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।