स्रोत संवादफोटो:- नौशेरा पुलिस द्वारा भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपल
- फोटो : Samvad
कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
नौशेरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नौशेरा पुलिस ने न्यू नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कक्षा 7वीं से 12वीं तक के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
इस मौके पर एसडीपीओ साहिल महाजन ने कहा कि देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला राजोरी पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में पोस्टेड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। न्यू नेशनल पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष पृथ्वी खोखर ने जिला राजोरी पुलिस व नौशेरा पुलिस विशेष कर एसडीपीओ व थाना प्रभारी का आभार जताया। उन्होंने स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया, इस मौके पर थाना प्रभारी नौशेरा अर्जुन मल्होत्रा, स्कूल स्टाफ हुआ बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।