श्रोत संवाद नौशेराफोटो :- नौशेरा के दराट मे रामलीला का मंचन करते कलाकार
राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास दृश्य से भावुक हुए दर्शकनौशेरा। नौशेरा के दराट स्थित रामलीला क्लब में चल रहे रामलीला समारोह के पांचवें दिन श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के चौदह वर्ष के वनवास और महाराज दशरथ की मृत्यु का मंचन किया गया। पुत्र वियोग में दशरथ की मौत और अयोध्या नगरी में छाए मातम के इस दृश्य ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। संस्कार दृश्य के साथ दिन का मंचन संपन्न हुआ। संवाद