फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नौशेरा में गूंजे देशभक्ति के तराने, विद्यार्थियों ने वंदे मातरम के गीत गाकर उपस्थित स्रोतों में देशभक्ति का जोश भरा

Sat, 08 Nov 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
श्रोत संवाद फोटो :- नौशेरा प्रशासन द्वारा वंदे मातरम की की 150वीं वर्षगांठ पर देश भगती का रंगा - फोटो : शारिक साटा
विज्ञापन
मुख्य बस अड्डे पर देर शाम कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


नौशेरा। एडीसी प्रीतम लाल थापा की देखरेख में शुक्रवार को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से वंदे मातरम गीत गायन किए। देर शाम मुख्य बस स्टैंड पर देश भक्ति का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, मास्टर श्याम लाल ने टीम के साथ देशभक्ति के गीतों को गाकर उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर तहसीलदार नौशेरा रामपाल शर्मा, एडिशनल एसपी बलजीत सिंह, ईओ नगर पालिका नौशेरा अनिश गंडोत्रा, एसडीपीओ नौशेरा साहिल महाजन, थाना प्रभारी नौशेरा अर्जुन मगोत्रा, एईई विद्युत विभाग अतर सिंह, स्थानीय निवासियों, राजनीतिज्ञ नेताओ, वेलफेयर संगठनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें