फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नौशेरा के जमीर नाला कनारा से शव बरामद

Fri, 22 Aug 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा के कनारा क्षेत्र में पुलिस ने व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान दीप सिंह (50) पुत्र संतोख सिंह निवासी कनारा के रूप में हुई है। वह 18 अगस्त 2025 को घर से काम करने के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने पुलिस को गुमशुदा होने की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने घर के नजदीक नाले के पास तलाश शुरू की। यहां से पांच किलोमीटर जमीर नाले से व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल नौशेरा में लाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक दीप सिंह मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था। वीरवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें