उन्होंने कहा मैं तो सिर्फ एक चेहरा हूं, असली काम पीछे से हो रहा है, फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन और जॉनी लीवर भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं।काम तो हमारी टीम कर रही है। ये शुरुआत है, हम इसे जारी रखेंगे।
48 आर्मी गुडविल स्कूलों को लिया गोद
नाना पाटेकर ने बताया कि उनका फाउंडेशन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और कश्मीर में कुल 48 आर्मी गुडविल स्कूलों को गोद ले चुका है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को सुधारा जा सके।
अस्पताल और सड़क की स्थिति पर बोले
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बॉर्डर इलाकों के लिए अस्पताल बनवाएंगे, तो उन्होंने कहा अस्पताल बनाना आसान है, पर उसे चलाना और बनाए रखना बहुत मुश्किल काम है। जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे की खराब हालत पर उन्होंने कहा कि वे यह मुद्दा दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के सामने उठाएंगे।
सेना ने की तारीफ
मेजर जनरल मुखर्जी ने नाना पाटेकर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, हम उनका आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।