जन अभियांन के तहत अधिकारियों ने लोगों की समस्यांए सुनी
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। नगर में लोगों की समस्याओं को सुनने तथा दूर करने के उद्देश्य से माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम के तहत लोगों की परेशानियां सूनी गईं। सुंदरबनी नगर के मुख्य बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में म्यूनिसिपल कमेटी प्रधान राजेंद्र शर्मा के अलावा एडीसी, तहसीलदार तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों की बिजली, पानी, गलियों, नालियों तथा शहर में सफाई जैसी समस्याओं को सुना। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी प्रधान राजेंद्र शर्मा तथा एडीसी विनोद कुमार बहनाल ने लोगों की परेशानियों को सुनने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा केंद्र सरकार की ओर से लोकहित के लिए शुरू की गई योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का पूरा प्रयास करें ताकि लोगों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। संवाद