सुंदरबनी। म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) के उप प्रधान और कुछ पार्षदों के त्यागपत्र देने की कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई जा रही है। इसका एमसी उप प्रधान मोहन लाल पराशर और पार्षदों ने खंडन किया है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा गया कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि बिजली विभाग की मनमानी के चलते कमेटी उप प्रधान के साथ कुछ पार्षदों ने त्यागपत्र देने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की एमसी के साथ पूरा सहयोग करके सुंदरबनी में बिजली के ढांचे को सुधारने के प्रयास कर रहा है। इसमें और तेज गति से काम करने में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई। इसमें विभाग के अधिकारियों ने एमसी के अंदर बिजली के ढांचे को सुधारने के लिए कमेटी के सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से बिजली विभाग का हर संभव सहयोग किया जाएगा ताकि नगर में बिजली की कोई समस्या न रहे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठा प्रोपेगंडा फैलकर कमेटी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद