फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: रिंग रोड पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरां साहिब। गांव मंगू चक के पास रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक की जान चली गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बंटी कुमार पुत्र राम पाल निवासी गांव चक सरदार देसा सिंह के रूप में की गई।
बताया जा रहा है कि रिंग रोड पर बंटी कुमार घायल अवस्था में देखे जाने पर राहगीरों ने मीरां साहिब पुलिस को जानकारी देने पर उसे जम्मू मेडिकल कालेज में ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने जानकारी देते कहा कि बंटी कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई होने पर काफी खून बह गया था। मौके पर से अज्ञात वाहन चालक भाग निकाला। परिजनों की ओर से पुलिस को रिंग रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर इसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की ताकि वाहन के बारे जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है कि सात माह पहले ही बंटी कुमार की शादी हुई थी। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें