फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: आधी रात को जीएमसी एवं एसोसिएटेड अस्पताल पहुंचे विधायक इफ्तिखार अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों की सुविधाओं में मिलीं खामियां, बाथरूमों और भवन की हालत पर भी जताई नाराजगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। विधायक इफ्तिखार अहमद ने मंगलवार देर रात जीएमसी एवं एसोसिएटेड अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। आधी रात को किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों की देखभाल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से मरीजों के उपचार, आपातकालीन सेवाओं, ऑपरेशन थिएटरों तथा अस्पताल की साफ-सफाई और बुनियादी ढांचे की स्थिति को देखा।
विज्ञापन


निरीक्षण में गायनी विभाग का दूसरा ऑपरेशन थिएटर गैर-कार्यशील पाया गया। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा भी गैर-कार्यशील मिलीं। इन सेवाओं के बंद होने को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित तकनीकी एवं अन्य कारणों का हवाला दिया गया। विधायक ने असंतोष व्यक्त किया और मरीजों को होने वाली परेशानियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बाथरूम गंदे मिले, वहां साफ-सफाई और रखरखाव की कमी थी। अस्पताल की कई खिड़कियां टूटी मिलीं, कुछ दरवाजे भी क्षतिग्रस्त थे। विधायक ने कहा कि पिछली रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने और खराब चीजों की मरम्मत करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद धरातल पर अपेक्षित सुधार नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की गैर-मौजूदगी पर सवाल
विधायक ने अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों की उपलब्धता को लेकर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि जब भी वह अस्पताल का दौरा करते हैं, तो कई बार मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मौके पर मौजूद नहीं मिलते। अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित होना जरूरी है। किसी भी अधिकारी, चाहे वह मेडिकल सुपरिंटेंडेंट हो या प्रिंसिपल, के अवकाश पर रहने की स्थिति में इसकी उचित जानकारी और वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि अस्पताल का कामकाज प्रभावित न हो।
विज्ञापन


ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : विधायक
विधायक इफ्तिखार अहमद ने चेतावनी देते हुए कहा कि जीएमसी में ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई नहीं हुई है तो यह गंभीर विषय है। जल्द अस्पताल में सामने आई समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें