फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहनों की दुकान से 20 लाख रुपये की चोरी

Wed, 25 Feb 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने सोमवार की देर रात शहर के ढक्की बाजार स्थित एक सुनार की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


दुकान मालिक दो भाई शाम लाल और भारत भूषण ने बताया कि सोमवार शाम को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो भीतर का दृश्य देख कर दंग रह गए।

दुकान के पीछे वाले रास्ते से चोरों ने ताले तोड़ कर सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित भाइयों के अनुसार दुकान से करीब आधा किलो सोना और आठ किलो चांदी गायब है। कुल मिला कर करीब 15 से 20 लाख रुपये की चोरी आंकी जा रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  एसएचओ ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर फोटोग्राफी करने के अलावा फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत जुटा लिए हैं।
विज्ञापन


चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात रहे कि सोमवार की दोपहर को भी चोरों ने शहर की बेला कालोनी स्थित पूर्व जेडईओ के घर किराए पर रह रहे एक व्यक्ति के कमरे में सेंध लगा कर लाखों रुपये का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें