सुंदरबनी। पूर्व सैनिक सेल के प्रधान कैप्टन सवर्ण सिंह वीरचक्र के नेतृत्व में सैनिकों ने सोमवार को एक बैठक में पुंछ में घात लगाकर सेना की टुकड़ी पर किए गए हमले की निंदा की है। सरकार से मांग की गई कि राज्य में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को समाप्त करने का समय आ गया है। सरकार को बिना देरी के अब आतंकवाद को समाप्त करने की खुली छूट देनी चाहिए। ताकि राज्य से फिर आतंकी ऐसी वारदातों को अंजाम देने में कामयाब न हो सकें। देश पांच जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा पाएगा। संवाद