फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन प्लांट का निर्माण और टीकाकरण की गति में तेजी लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी उपायुक्त राजेश शवन के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इसमें कोरोना से होने वाली मौतों की जांच समेत चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष रजिंदर गुप्ता ने बताया कि बुधवार दुकानदारों और भाजपा नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की गई थी। इसमें नागरिकों की तराफ से उठाए गए बिंदुओं का मांगपत्र डीसी को सौंपा गया है। बैठक में प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक जीएमसी, सीएमओ और डीआईओ ने भी भाग लिया था। भाजपा प्रधान ने बताया कि डीसी से जिले में हो रही महामारी से मौतोें की जांच कराने, जीएमसी में बनाए जा रहे दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण जल्द पूरा करने और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा गया है। इसके अलावा पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को कोरोना किट समय पर प्रदान करने, ग्रामीण क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग को बढ़ावा देने को कहा गया है। जिन इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है वहां एसओपी का पालन सख्ती से करवाए जाने की मांग की गई है। दुकानदारों के लिए नई योजना बनाई जाए ताकि उन्ळें अधिक नुकसान नहीं उठाना पड़े। डीसी ने सभी मांगों पर जल्द विचार विमर्श करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें