नौशेरा। वाटर वर्क्स पीएचई एंप्लॉइज एसोसिएशन ने बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें काफी अस्थायी कर्मचारियों ने भाग लिया। नौशेरा डिवीजन के एसोसिएशन प्रमुख अशोक कुमार शर्मा ने लोगों की समस्या सुनने के बाद सरकार से मांग की कि जिन अस्थायी कर्मचारियों का कार्यकाल सात वर्ष हो चुका है, उन्हें स्थायी किया जाए। इस मौके पर पुष्कर राज, चैन कुमार, दविंदर कुमार, खालिक मिर्जा, देव राज, आदि मौजूद रहे। संवाद