नौशेरा। डीडीसी सदस्य संगीता शर्मा ने लंबेडी कार्यालय में बैठक की। इसमें कहा गया कि लोगों ने सयोट ग्रिड स्टेशन बनाने के लिए भूमि दी, लेकन अभी तक ग्रिड स्टेशन का लाभ नहीं दिया गया, जबकि सुंदरबनी को ग्रिड स्टेशन सयोट से जोड़कर दिया गया है। नौशेरा को भी अभी तक सयोट से नहीं जोड़ा गया है। आए दिन बिजली की परेशानियों का सामान करना पड़ता है। बीडीसी अध्यक्ष बाल कृष्ण ने बलशामा व सयोट में पानी की समस्या पर रोष व्यक्त किया। बैठक में उपायुक्त राजोरी राजेश कुमार शवन से मांग करते हुए कहा गया कि सयोट ग्रिड स्टेशन के साथ क्षेत्रों को जोड़ा जाए। बैठक में लंबेडी, सयोट, भाखर के अनिल खजूरिया, तीर्थ राम आदि की मौजूदगी रही।