फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय परिस्थतियों में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। गांव कालीदेह भजवाल में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूरी पर पेड़ के साथ फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह कालीदेह भजवाल के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया कि उनके गांव के युवक धीरज रैना उर्फ सन्नी पुत्र ज्ञान चंद ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम कराने का बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया तथा धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आत्महत्या करने के कारणों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

----
ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
सुंदरबनी। बाजाबांई कांगड़ी मार्ग पर फायरिंग लाइन के पास सड़क के किनारे खडे़ एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक विनोद शूर पुत्र योग शूर निवासी एनपूर भजवाल बुधवार देर रात जरूरी काम से सुंदरबनी बाजार गया था। वापस आते समय सुंदरबनी नगर से एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क किनारे खडे़ ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे विनोद शूर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने विनोद शूर को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वीरवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें