राजोरी। कोटरंका के बुद्धल थाने के तहत पड़ने वाले बेईनंबल इलाके में बुधवार सुबह को 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस के अनुसार युवक राजन कुमार पुत्र प्रेमचंद हर रोज की तरह मंगलवार को भी रात को कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। अंदर का दृश्य देख कर दंग रह गए। कमरे के अंदर बेटा फंदे से लटका था। परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में युवक ने किसी पारिवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या की है, लेकिन सही कारणों का पता करने के लिए पुलिस छानबीन में जुट गई है।