सुंदरबनी। बीएसएफ के सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम बीएसएफ के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी कि बल के एक सब इंस्पेक्टर ने अपने ही क्वार्टर में रहस्यमय परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान लडूप बोमजन निवासी दार्जिलिंग के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर शव को फंदे से उतारकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव दार्जिलिंग भेज दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वह एक दिन पहले ही घर से छुट्टी काटकर लौटा था। संवाद