राजोेरी। गुज्जर मंडी क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब स्थानीय नदी के पास कूड़े के ढेर में शनिवार शाम एक नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला।
पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने अब्दुल्ला पुल के नीचे दरहाली नदी के किनारे कूड़े में पड़े शव को देखा। पुलिस के अधिकारियों ने तत्काल एक टीम को मौके पर भेजा गया और शव कब्जे में ले लिया। सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोेरी में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में चिकित्सकीय, कानूनी औपचारिकताएं चल रही हैं और जांच शुरू कर दी गई है। संवाद