सुंदरबनी। खौड़ के गांव मल्ला भरोड में मंगलवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खौड़ के कानी मल्ला निवासी युवक पृथ्वीपाल सिंह पुत्र राज सिंह मोटरसाइकिल से सुंदरबनी से कानी मल्ला जा रहा था। नीली नाला के पास एक मोड़ पर मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मल्ला पुलिस चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पृथ्वीपाल सिंह को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में रखा गया है। संवाद