राजोरी। कोटरंका के हुब्बी गांव में शनिवार की सुबह जल शक्ति विभाग के कर्मचारी की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उक्त निवासी मोहम्मद सुलेमान जल शक्ति विभाग में अस्थायी कर्मचारी के रूप में तैनात था। किसी काम के लिए वह टैंक के पास गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और टैंक में गिर गया। टैंक पानी से भरा था। इसके चलते उसकी उसमें डूब गया। जब तक आसपास के लोग उसके पास पहुंच पाते, उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे टैंक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार को सौंप दिया।