फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ जुलूस

Fri, 20 Mar 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जल वितरण विभाग के कर्मचारियों ने वीरवार को नगर में जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नगर के परेड पार्क में बड़ी संख्या में जल वितरण विभाग के अस्थायी, दिहाड़ीदार, अवैतनिक और सीपी वर्कर्स, पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए।

जहां उन्हाेंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों फै ज अकबर चौहान, विजय टंडन, त्रिलोचन सिंह, खादम हुसैन, अब्दुल मजीद, भारत भूषण की अगुवाई में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परेड पार्क से शुरू हुआ जुलूस पुंछ किले के बाहर जाकर समाप्त हुआ।
 
इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि हम लोग काफी समय से सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके दिहाड़ीदारों को स्थायी करने, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर को पांच साल के बाद रेहबरे तालीम शिक्षकों की तर्ज पर स्थायी किए जाने, सीपी वर्कर्स का पूरा बकाया वेतन जारी करने आदि की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें