फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में 20 दिन बाद खुले कई स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकांश क्षेत्रों में रहे बंद, किसी भी सरकारी स्कूल भवन का सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति में सुधार के बाद बुधवार को स्कूल फिर से खुल गए। जम्मू संभाग के अधिकारियों ने भारी बारिश और क्षेत्र में जारी मौसम संबंधी अलर्ट के बाद 22 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था।
लगातार बारिश के कारण कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने और छात्रों की सुरक्षा को खतरा पैदा होने के बाद एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया था। स्कूल खुलने से पहले शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ नसीम जावेद और मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इक़बाल ने आदेश जारी किया था कि जिन भी स्कूलों को खोलना है वह सबसे पहले अपने स्कूलों के सेफ्टी ऑडिट करवाएंगे। इस निर्देश के बाद राजोेरी जिले में कई क्षेत्रों मे प्राइवेट स्कूल तो खुल गए जहां बच्चे पहुंचे लेकिन जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सरकारी स्कूल बंद रहे क्योंकि किसी भी सरकारी स्कूल भवन का सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ और स्कूल के प्रमुख ने एफिडेविट भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही सीईओ राजोरी मोहम्मद इक़बाल ने बताया कि ज़ब तक सभी स्कूलों का सेफ्टी ऑडिट नहीं हो जाता और भवनो की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती तब तक बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा। स्टाफ रोज़ाना स्कूल खोलेगा। सीईओ ने यह भी बताया कि जिन प्राइवेट स्कूलों ने भवन सुरक्षित होने का एफिडेविट दिया वे खुल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें