फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजीत सिंह क्लब बना विजेता

Fri, 27 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस की तरफ से आयोजित 12वें शहीद डीएसपी मंजीत सिंह स्मृति वालीबाल टूर्नामेंट का समापन हो गया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में पिंटू क्लब को 3-1 से हरा कर शहीद मंजीत सिंह क्लब लगातार 9वीं बार विजेता बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसपी पुंछ अमित गुप्ता और एसएसपी पुंछ जतिंदर सिंह जोहर ने की।

जबकि सेना की 93 इंफेंट्री ब्रिगेड के कार्यकारी कमांडर शिखर जायसवाल और जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हुसैन मलिक मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पुलिस के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए विजेता एवं उप विजेता टीमों को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

तारिक खान, एसएचओ राकेश अकरम, पद्मश्री शम्भू नाथ खजूरिया, ताज मीर, मोहम्मद जमान, राजिन्दर सिंह काका, अमरीश कुमार आदि भी रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें