महिला शक्ति केंद्र जोरी में मास्क व सैनिटाइजर वितरित करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजौरी । उपायुक्त राजौरी मोहम्मद नजीर शेख के निर्देश पर महिला शक्ति केंद्र ने जिला राजौरी के विभिन्न क्षेत्रों में बेघर, प्रवासियों, और खानाबदोश जनजातियों, जो कि पुलों के नीचे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रह रहे हैं, को फेस मास्क और सैनिटाइज़र वितरित किए। कोरोना महामारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों मे सहयोग देते हुए केंद्र ने अपनी पूरी टीम के साथ जिला समन्वयक संजना ठाकुर और नज़मा शेख ने सैकड़ों हाथ सेनिटाइज़र और लोगों को मास्क वितरित करते हुए उन्हें इन चीज़ो के उपयोग के महत्व बारे जागरूक किया। वही इस संबंद मे केंद्र की जिला अधिकारी अनम मिर्ज़ा ने कहा कि "मेरी टीम और मैं लोगों तक पहुँच रहे हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी सुरक्षित हैं और उनके पास सभी आवश्यक चीजें हैं जो उन्हें संक्रमित होने से बचाने के लिए आवश्यक हैं"।