सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन झांगड़ की तरफ से विद्यार्थियों के लिए एक माह तक चले बेसिक कंप्यूटर कोर्स का समापन मंगलवार को हुआ।
सेना के आपरेशन सद्भावना के तहत कुल 20 विद्यार्थियों को इस ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने और कंप्यूटर शिक्षा में पारंगत होने का मौका मिला।
नियंत्रण रेखा पर स्थित झांगड़, सरया, लाम, लडोका आदि तहसील के लोगों ने इस कंप्यूटर शिक्षा में हिस्सा लिया।
सेना की तरफ से चलाए गए एक माह के कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स के बाद प्रशिक्षित छात्रों को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन की तरफ से सर्टिफिकेट भेंट किए गए।
जोकि भविष्य में नौकरी दिलाने में काफी सहायता प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम की सभी ग्रामीणों ने काफी सराहना की है।