फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नौशेरा में एलओसी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही महिला गिरफ्तार

Mon, 20 May 2024 06:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सेना के जवानों ने जिले के नौशेरा सब डिवीजन के लाम सेक्टर में रविवार देर रात एक महिला को एलओसी फेंस के आगे नो मैन एरिया से गिरफ्तार किया। महिला वहां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे लाम सेक्टर के आगे अग्रिम चौकी पर तैनात जवानों ने फेंस से आगे संदिग्ध गतिविधि देखी। सतर्क जवानों ने वहां से एक महिला को गिरफ्तार किया और उसे सैन्य कैंप में लाया गया। बताया जा रहा है कि 40 से 50 साल की महिला कोई बात नहीं कर रही है। प्राथमिक जांच में गूंगी या बाहरी लगती है। महिला के पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। सेना ने नौशेरा पुलिस और क्षेत्र के पूर्व सरपंच को भी मौके पर बुलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें