सुंदरबनी। विवेकानंद जयंती पर सुंदरबनी के बनपुरी में ब्रह्मलीन गुरु गोसियां मेला राम लाइब्रेरी में पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) अमित खजूरिया द्वारा प्रेरक व्याख्यान दिया गया। यह कार्यक्रम सद्गुरु बाबा कांशी गिरि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें लाइब्रेरी समिति के सदस्यों और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी थी। प्रेरक संबोधन में डीवाईएसपी अमित खजूरिया ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मूलभूत तत्वों के रूप में सकारात्मक मानसिकता और रचनात्मक विचारों के महत्व पर जोर दिया। संवाद