फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर पस्सी गिरने से 4 घंटे रही यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी डेरा की गली स्थित मुगल रोड पर मंगलवार को सुबह भारी पस्सियां और पेड़ गिरने से करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात तेज बारिश हुई, जिससे डीकेजी क्षेत्र में पस्सी और पेड़ गिरे और डीकेजी थन्नामंडी में भूस्खलन भी हुआ। इसके कारण सुबह करीब छह बजे मुगल रोड बंद हो गया। इस दौरान सुरनकोट-शोपियां की ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। पुंछ से थन्नामंडी की ओर आ रहा एक यात्री वाहन इसी समय के दौरान फंस गया। वाहन में सवार यात्रियों ने ग्रेफ विभाग के साथ मिलकर रोड से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया, और चार घंटे बाद करीब 10 बजे यातायात को सुचारू बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें