माइक्रो एटीएम की मदद से बुजुर्गों को घर बैठे पेंशन देते बैंक कर्मचारी
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू कश्मीर बैंक ने शुरू किया माइक्रो एटीएम बुजुर्ग लोगों का सीमावर्ती क्षेत्रों में घर-घर जाकर हो रही लोगों की पेमेंट संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी कोरोना योद्धा के रूप में जहां एक तरफ पुलिस वर डॉक्टर काम कर रहे हैं तो वहीं बैंक कर्मचारी भी कोरोनावायरस के रूप में फ्रंटलाइन वर्कर की तरह काम कर रहे हैं. जम्मू कश्मीर बैंक ने दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद करने के लिए माइक्रो एटीएम शुरू किया. इस एटीएम के तहत बैंक कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों के अंगूठा लगवा कर उन्हें घर पर ही पेमेंट कर रहे हैं जिससे लोगों की बड़ी परेशानी कम हो रही है। जम्मू कश्मीर बैंक कर्मचारी सीमावर्ती क्षेत्रों में उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं जहां पर बुज़ुर्ग लोग व अन्य डियांग आदि लोग अपनी पेंशन आदि लेने बैंकों में नहीं पहुंच रहे हैं। जम्मू कश्मीर बैंक की माइक्रो एटीएम शुरू करने की पहल से सीमा वरती क्षेत्र व दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को काफी अधिक मदद मिल रही है. दशहरा के एलओसी से सटे डिंग निवासी रामप्रकाश ने बताया कि वह टेंशन लेने बैंक में नहीं जा सकते थे क्योंकि वह चल फिर नहीं सकते हैं ऐसे में बैंक कर्मचारी ने उन्हें माइक्रो एटीएम के माध्यम से घर बैठे टेंशन दे दी जिससे उनको काफी सुविधा प्राप्त हो रही है।