राजोरी। व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने बुधवार को राजोरी सेक्टर का दौरा किया। उन्होंने जवानों से कहा कि दुश्मन की हर नापाक हरकत का कड़ा जवाब दिया जाए।
जेसीओ का दौरा पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद हुआ है। व्हाइट नाइट कोर के अनुसार, जीओसी मिश्रा ने काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (रोमियो) के जीओसी के साथ मुख्यालय में अधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में कोर के जवानों के अमूल्य योगदान की सराहना की। बता दें कि लेफ्टिनेंट मिश्रा ने सोमवार को 16 कोर के नए जीओसी के रूप में कमान संभाली है।