फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में भी रही शिवरात्रि की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले भर में वीरवार को शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के अलावा जवाहर नगर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर, पलमा स्थित संतोषी माता मंदिर, जवाहर नगर के संतोषी माता और भोली माता मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ सुबह से ही जुटना शुरू हो गई थी। भक्तों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, भांग के पत्ते, कच्चा दूध, फल व शहद चढ़ाया। इस मौके पर मंदिरों में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिरों में शाम के समय शिव विवाह लीला का वर्णन किया गया। इस मौके पर शहर भर से हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया। कथा के अंत में शिव आरती की गई। उधर, जिले के बुद्धल, कोटरंका, कालाकोट, धर्मसाल आदि इलाकों में भी शविरात्रि की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें