फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पीड़ित परिवारों को डिवकॉम ने सौंपी 10-10 लाख की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने ढांगरी में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के घरों में जाकर 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले में अपने सदस्यों को खोने वाले प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के साथ एकजुटता व्यक्त की और उन्हें यूटी सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। हमले में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए मंडलायुक्त ने जीएमसी राजोरी का भी दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों और उनके परिवार के सदस्यों को कोई असुविधा महसूस न हो। उपायुक्त विकास कुंडल, सहायक आयुक्त राजस्व इमरान कटारिया, लेखा अधिकारी राजेश शर्मा भी मंडलायुक्त के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें