आरएस पुरा। पुलिस ने सोमवार रात एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप से नौ पशुओं को मुक्त करवाया। पुलिस ने सीमांत गांव कदयाल के पास नाका लगाकर वाहन को रोका। इस दौरान चालक और उसके साथ आए लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस टीम ने महिंद्रा बोलेरो को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि इसमें रखे पशुओं को बहुत बेरहमी से रस्सियों से बांधा गया था। पशुओं को स्थानीय ग्रामीणों के सुपुर्द किया गया।