फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक घायल

Tue, 24 Feb 2026 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। जम्मू-पुंछ हाईवे पर नौशेरा से सात किलोमीटर दूर बगनोटी में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए जीएमसी राजोरी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नौशेरा से बगनोटी जा रहे ई-रिक्शा चालक महिला को सामान निकाल कर दे रहा था। इतने में विपरीत दिशा से नौशेरा की ओर आ रहा जेसीबी की चपेट में आने से महिला व चालक दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपजिला अस्पताल नौशेरा में उपचार के लिए भर्ती करवाया। महिला ने उपजिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान रीता देवी (50) पत्नी इंद्र प्रकाश निवासी बगनोटी (नौशेरा) के रूप में हुई है। महिला का शव घर पहुंचते ही मातम छाया।
चालक विकास शर्मा (40) पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी थाती नौशेरा को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजोरी रेफर कर दिया है। पुलिस ने जेसीबी चालक अजीब कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी बल चराला राजोरी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ज्ञात रहे की मृतक महिला रीता देवी की बेटी की शादी 11 मार्च को होनी है, बेटी की शादी का सामान लेने नौशेरा से घर लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क हादसे में हुई मौत के कारण पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें