नौशेरा। जम्मू-पुंछ हाईवे स्थित थालका में बाइक और कार की टक्कर से दो युवाओं की माैत हो गई। युवकों की पहचान मोटरसाइकिल चालक अब्दुल मजीद (33) पुत्र गुलाम अली निवासी रामबन और पीछे बैठे अशरफ अहमद (32) पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी बटोत रामबन के रूप में हुई। दोनों को मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया। एक की अखनूर पहुंचने पर और दूसरे की मेडिकल कॉलेज जम्मू में मौत हो गई। संवाद