नौशेरा। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताई जा रही है। किसान रमेश कुमार, पवन कुमार, रवि पाल आदि ने बताया कि पिछले काफी माह से बारिश न होने के कारण फसल सूखने के कगार पर थी। नदियों में भी जलस्तर कम हो गया था। अब बारिश से फसल को लाभ मिलेगा।