राजोेरी। कोटरंका सब डिवीज़न के अंतर्गत आने वाली कंडी-जमोला सड़क पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक कार सड़क से फिसलकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार हादसा कोटरंका की हुबी पंचायत क्षेत्र में हुआ। कार चालक एक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। अंधेरा होने के कारण बचाव और राहत कार्य में भी कड़ी दिक्कतोें का सामना करना पड़ा। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए कोटरंका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मोहम्मद आरिफ को मृत लाया करार दे दिया। दूसरा व्यक्ति साबर हुसैन गंभीर रूप से घायल है। उसे जीएमसी राजोरी रेफर किया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।