फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: व्यापारियों को दी गई डिजिटल लेनदेन और सार्वजनिक स्वास्थ्य की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी में आयोजित हुआ जिला स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव, 150 रेहड़ी विक्रेताओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। जिला प्रशासन और नगर परिषद राजोेरी की ओर से डाक बंगला राजोेरी में जिला स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पांचों शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) राजोेरी, नौशेरा, थन्नामंडी, कालाकोट और सुंदरबनी से आए लगभग 150 स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी विक्रेताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद राजोेरी के कार्यकारी अधिकारी यूसुफ-उल-उमर ने की। इस दौरान शहरी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना, डिजिटल लेनदेन, वित्तीय समावेशन, स्वच्छता, हाइजीन और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरुकता सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद बैंकों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने रेहड़ी विक्रेताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें डिजिटल भुगतान प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल लेनदेन से कारोबार अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुविधाजनक बनता है।
मुख्य अतिथि एडीसी राजोरी रवि कुमार सिहाग ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और रेहड़ी विक्रेताओं को संस्थागत ऋण और सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना है।
एडीसी ने स्ट्रीट वेंडर्स से अपील की कि वे योजना के तहत मिलने वाले लाभों का अधिक से अधिक उपयोग करें और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने व्यवसाय का विस्तार करें। उन्होंने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद जहांगीर खान, जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी संदीप शर्मा, विभिन्न यूएलबी के कार्यकारी अधिकारी, बैंक अधिकारी, एसएचओ, टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, पूर्व पार्षदों आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें