फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बीजीएसबीयू में एक पेड़ नशे के विरुद्ध पौधरोपण अभियान चलाया

Tue, 23 Jun 2026 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
बीजीएसबीयू में “एक पेड़, नशे के विरुद्ध” पौधारोपण अभियान आयोजितफोटो स्रोर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



राजोेरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) परिसर में एक पेड़ नशे के विरुद्ध पौधरोपण अभियान चलाया गया।इसका नेतृत्व विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. जावेद इकबाल और रजिस्ट्रार रवि कुमार सिहाग ने किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वीसी प्रो. जावेद इकबाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना केवल हरियाली बढ़ाने का कार्य नहीं बल्कि जीवन को संवारने, समाज को स्वस्थ बनाने और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का एक मजबूत संदेश है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का हिस्सा बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव के दूत बनकर आगे आएं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार रवि कुमार सिहाग ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि बीजीएसबीयू ने 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के सभी विभागों, छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों, नागरिक समाज और अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें