राजोेरी। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए राजोेरी पुलिस ने एनडीपीएस मामलों में शामिल एक आरोपी की लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की चल संपत्ति को कुर्क किया है। आरोपी के कब्जे से पूर्व में वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए थे।
कुर्क की गई संपत्ति मोहम्मद मनीर निवासी धंडोटे तहसील बुद्धल जिला राजोेरी की है। पुलिस ने उसकी 5 लाख कीमत की कार को जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कदम नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में उठाया गया है। राजोरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। राजोेरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें ताकि समाज को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।