फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: साइक्लोथॉन में युवाओं ने दिखाया फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति उत्साह

Tue, 16 Jun 2026 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत राजोेरी में साइक्लोथॉन का आयोजन, युवाओं ने दिखाई फिटनेस के प्रति जागर
विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत राजोेरी में साइक्लोथॉन का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत राजोेरी में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति नया उत्साह दिखा। जिले की सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस फिटनेस अभियान में भाग लिया। उन्होंने स्वस्थ और सक्रिय भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाए।
साइक्लोथॉन का उद्देश्य न केवल शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था बल्कि लोगों को स्वस्थ आदतें अपनाने और फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना भी था। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच व्यक्तिगत विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम ने युवाओं को सक्रिय, दृढ़ निश्चय और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइक्लोथॉन का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग ने आयुक्त सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ वली मोहम्मद की निगरानी में किया गया। युवा सेवा एवं खेल निदेशालय युवाओं को खेल, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के अपने मिशन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। विभाग का उद्देश्य जिले में स्वस्थ, सशक्त और जागरूक युवा पीढ़ी का निर्माण करना है, जिससे राजौरी में फिटनेस की संस्कृति को और मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें