फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नुसरत जहां के परिवार से मिले पूर्व मंत्री

Mon, 15 Jun 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
नुसरत जहां के परिवार से मिले पूर्व मंत्री, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की फोटो स्रोत पूर्व
विज्ञापन
- निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। भाजपा के उपाध्यक्ष चौधरी जुलि्फकार अली ने रविवार को गांव बई नंबल में नुसरत जहां के परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई। नुसरत जहां नजीर हुसैन की बेटी थीं। उन्होंने बेटी की मौत को लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में कथित चिकित्सीय लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
चौधरी जुलि्फकार अली स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ काफी समय बिताया। उनकी पीड़ा सुनी और दुख की इस घड़ी में उनके साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने एक युवा महिला की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख जताया।
विज्ञापन

परिवार से बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय की लड़ाई में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि नुसरत जहां की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए।
चौधरी जुल्फीकार अली ने कहा कि परिवार का दर्द और आक्रोश स्वाभाविक है तथा प्रशासन को संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को उपचार, सुरक्षा और राहत प्रदान करना है। शोक संतप्त परिवार को अपना पूरा समर्थन दोहराते हुए चौधरी पूर्व मंत्री जुल्फकार अली ने कहा कि वह इस मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाते रहेंगे और जांच की प्रगति पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें