फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नशे की लत के सामाजिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्प्रभाव बताए

Sun, 14 Jun 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग एब्यूज : ए साइलेंट किलर विषय पर बीजीएसबीयू में वर्चुअल यूथ पार्लियामेंट का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी (बीजीएसबीयू) में ड्रग एब्यूज : ए साइलेंट किलर विषय पर ऑनलाइन यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रो. डॉ. परवेज आलम ने नशे की लत के सामाजिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की
विज्ञापन

यूथ पार्लियामेंट में विभिन्न शैक्षणिक विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक सोच और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतीका तौसीफ ने स्पीकर के रूप में की। उन्होंने कार्यवाही के दौरान अनुशासन और संसदीय मर्यादा बनाए रखी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. एमए हन्नान खान ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसमें युवा कनेक्ट समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें