जंगल की आग से प्रभावित डूंगी क्षेत्र से भौंकने वाला हिरण (बार्किंग डियर) सुरक्षित रेस्क्यू फोटो
राजोेरी। डूंगी क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग से प्रभावित एक भौंकने वाले हिरण (बार्किंग डियर) को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। जंगल में फैली आग और प्राकृतिक आवास के प्रभावित होने के कारण यह वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्र की ओर आ गया था।
सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने हिरण को डूंगी क्षेत्र के समीप देखा और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर हिरण को सुरक्षित कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में हिरण सामान्य अवस्था में पाया गया, हालांकि उसे चिकित्सकीय निरीक्षण के लिए वन्यजीव अधिकारियों की निगरानी में रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से राजोेरी वन प्रभाग के विभिन्न क्षेत्रों में जंगल की आग लगी हुई है जिससे वनस्पति और वन्यजीवों को काफी नुकसान पहुंचा है। आग के कारण कई जंगली जानवर अपने प्राकृतिक आवास छोड़कर रिहायशी इलाकों की ओर आने को मजबूर हुए हैं। संवाद